बलरामपुर जिले में शिक्षक विकास कार्यक्रम का शुभारंभ
-c202a8ef4f35bb05513285d9c8dd97235f7f5a60.jpg%3F2026-05-05T14%3A48%3A02.344Z&w=3840&q=100)
21 अप्रैल 2026:
बलरामपुर जिले के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के पेशेवर विकास और प्रभावी शिक्षण विधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग श्रावस्ती एवं भारती एयरटेल
फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन शिक्षक प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ 21 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को समावेशी और प्रभावी शिक्षण वातावरण बनाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान (एफ.एल.एन.), डिजिटल शिक्षण, कक्षा प्रबंधन और नवीन शैक्षणिक विधियों जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
नीति आयोग और भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा यह कार्यक्रम TheTeacherApp के माध्यम से शिक्षकों के पेशेवर विकास में मदद करता है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है और यह शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाता है।
बलरामपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को TheTeacherApp के माध्यम से उपयुक्त पाठ्यक्रम प्रदान किए जाएंगे।
पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विपिन कुमार जैन, आईएएस, जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की गई। उन्होंने इस पहल को जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के एक सशक्त कदम के रूप में सर हा।
श्री विपिन कुमार जैन ने TheTeacherApp के माध्यम से शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल शिक्षण संसाधनों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
श्री हिमांशु गुप्ता, आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधन में इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला तथा शिक्षकों को डिजिटल सामग्री का भरपूर उपयोग करने का आह्वान किया।
श्री शुभम शुक्ला, आधारभूत शिक्षा अधिकारी ने भी उपस्थित शिक्षकों को TheTeacherApp के लाभों से अवगत कराया और जिले में शिक्षा सुधार के इस प्रयास को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
भारती एयरटेल फाउंडेशन की प्रतिनिधि श्री संदीप सारडा एवं श्रीमती वीना त्यागी ने बताया ने बताया कि TheTeacherApp में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल शिक्षण सामग्री के माध्यम से शिक्षक अपनी कक्षा में शोध-आधारित नवाचारों को लागू कर सकेंगे।
भारती एयरटेल फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के लिए निरंतर पेशेवर विकास के अवसर उपलब्ध कराना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके।